Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के घर ईडी का छापा - Sabguru News
होम India City News राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के घर ईडी का छापा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के घर ईडी का छापा

0
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के घर ईडी का छापा
ED raid on Rajasthan CM Ashok Gehlot brother
ED raid on Rajasthan CM Ashok Gehlot brother
ED raid on Rajasthan CM Ashok Gehlot brother

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्टिलाइजर स्कैम मामले में आज छापे की कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की टीम पीपीई किट पहनकर पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजेअग्रसेन गहलोत के मंडोर थाने के पीछे नौ मील स्थित घर पर पहुंची और और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इनकम टैक्स ने अशोक गहलोत के नजदीक माने जाने वाले कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा एवं धर्मेद्र राठौड़ के ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पुनिया से पूछताछ की। इसके अलावा सीबीआई ने मुख्यमंत्री के ओएसडी देवाराम सैनी को भी पूछताछ के लिए बुलाया।