Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Education director issues show cause notice to deo sirohi on deputation of dilip sharma
होम Breaking महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पति के डेपुटेशन पर सिरोही deo को कारण बताओ नोटिस

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पति के डेपुटेशन पर सिरोही deo को कारण बताओ नोटिस

0
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पति के डेपुटेशन पर सिरोही deo को कारण बताओ नोटिस
माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा सिरोही के जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस की प्रतिलिपि जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा सिरोही के जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस की प्रतिलिपि जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता शर्मा के पति का कथित रूप से नियमों के विपरीत राजनीतिक दबाव में किया गए डेपुटेशन पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक नथमल डिडेल ने 22 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी सोहनसिंह डिडेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी को दिया ये कारण बताओ नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डिडेल ने जिला शिक्षा अधिकारी को मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ये नोटिस जारी किया। जिसमें लिखा गया है कि उन्होंने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जावाल में तैनात प्रथम लेवल के शिक्षक दिलीप शर्मा का डेपुटेशन राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय उपालखेजड़ा में किसके आदेश और किन परिस्थितियों में किया है। उन्होंने लिखा डेपुटेशन आदेश के दूसरे ही दिन जावाल विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया।इसका स्पष्टीकरण तीन दिन में संतुष्टिपूर्ण तरीके से नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि गोपालन राज्य मंत्री और सिरोही के विधायक कि कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसे ऑडियो में कथित रूप देवासी से महिलाओं के लिये अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। वैसे ओटाराम देवासी इस सीडी में उनकी आवाज नहीं होने की बात कह चुके हैं।

इसी ऑडियो के आधार पर कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने सिरोही पुलिस अधीक्षक को ओटाराम देवासी के खिलाफ परिवाद दिया था। इसमें ऑडियो की फॉरेंसिक जांच करवाकर देवासी के खिलाफ महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बात करने का प्रकरण दर्ज करने को लिखा था।

इसी परिवाद के दूसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही ने शिक्षा राज्य मंत्री के विशिष्ट सहायक के पत्र पर ही दिलीप शर्मा का डेपुटेशन जावाल से उपालखेजड़ा कर दिया। नियमानुसार बिना निदेशक की अनुमति लिए ऐसा नही किया जा सकता। सबगुरु न्यूज ने दस्तावेजों के आधार पर इस डेपुटेशन को नियम विरुद्ध बताया था। इस डेपुटेशन का आरोप ओटाराम देवासी का हाथ बताया जा रहा था। लेकिन देवासी मीडिया में ऐसे किसी हस्तक्षेप से इनकार कर चुके हैं।

संबंधित समाचार…

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पति के डेपुटेशन का कार्यपालिका से लेनादेना नहीं, राजनीतिक कार्रवाई!

शर्मा के डेपुटेशन के बाद आंदोलन का रूप ले सकता है देवासी की कथित आॅडियो प्रकरण

मंत्री देवासी के खिलाफ परिवाद के बाद शर्मा के पति को आदिवासी क्षेत्र में भेजा

गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी पर फिर मुसीबत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने sp को दिया परिवाद

गोपालन मंत्री और जिला प्रमुख विवाद पर पहली बार बोले सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजयुमो सरूपगंज बैठक में नहीं मिल पाएगा गोपालन मंत्री का सार्वजनिक जवाब!

वायरल आॅडियो के बाद गोपालन मंत्री और जिला प्रमुख का राजनीतिक अंतरद्वंद्व हुआ सार्वजनिक