Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मिस्र ने अल जजीरा के पत्रकार मोहम्मद हुसैन की कैद की अवधि बढ़ाई - Sabguru News
होम Headlines मिस्र ने अल जजीरा के पत्रकार मोहम्मद हुसैन की कैद की अवधि बढ़ाई

मिस्र ने अल जजीरा के पत्रकार मोहम्मद हुसैन की कैद की अवधि बढ़ाई

0
मिस्र ने अल जजीरा के पत्रकार मोहम्मद हुसैन की कैद की अवधि बढ़ाई

काहिरा। मिस्र में अधिकारियों ने अल जजीरा के पत्रकार मोहम्मद हुसैन की कारावास की अवधि सोमवार को 45 दिनों के लिए बढ़ा दी।

हुसैन मिस्र के निवासी हैं और दिसंबर 2016 से कारावास में हैं। उन पर सरकारी संस्थानों के खिलाफ लोगों को उकसाने तथा अराजकता फैलाने के उदेश्य से झूठी खबरें प्रसारित करने का आरोप है, हालांकि उन्होंने (हुसैन) और अल जजीरा मीडिया नेटवर्क ने इससे इनकार किया है।

हुसैन मिस्र में निजी दौरे पर जब 2016 में मिस्र आए थे, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और तब से वह 1300 दिन से अधिक जेल में बिता चुके हैं। कतर की राजधानी दोहा स्थित अल जजीरा न्यूज चैनल ने हुसैन की रिहाई के लिए दुनियाभर में अभियान चला रहा है।

मिस्र की एक अदालत ने पिछले साल मई में हुसैन को रिहा करने का आदेश दिया था, जिसे सरकारी अभियोजक ने खारिज कर दिया था और अनिर्दिष्ट आरोपों के लिए नई जांच शुरू कर उन्हें (हुसैन) फिर से जेल में डाल दिया था।

अल जजीरा ने हुसैन की कारावास को मिस्र के दंड संहिता का उल्लंघन में बताया है। मिस्र में किसी अपराध की जांच लिए किसी भी व्यक्ति को अधिकमत 620 दिनों तक हिरासत में रखने का प्रावधान है।