Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Egyptian security forces kill seven suspected terrorists near Cairo-मिस्र में सुरक्षा बलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया - Sabguru News
होम Headlines मिस्र में सुरक्षा बलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया

मिस्र में सुरक्षा बलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया

0
मिस्र में सुरक्षा बलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया

काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा के नजदीक स्थित गीजा शहर में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान मुस्लिम ब्रदरहुड से संबंधित हस्म इस्लामिक आंदोलन के सात आतंकवादियों को मार गिराया है।

आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि एक विस्फोटक उपकरण लगाने की कोशिश करने के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए तथा बाद में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर एक फ्लैट में छापा मारने गए सुरक्षाकर्मियों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया।

यौम 7 अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस दौरान एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि हस्म आंदोलन को मुस्लिम ब्रदरहुड आतंकवादी समूह की सशस्त्र शाखा है और इस समूह के आतंकवादी मिस्र के सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों पर हमले और हत्या के प्रयास के कई मामलों में शामिल रहे हैं।