Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
काबुल हमला : पीड़ितों के सम्मान में एफिल टावर की बत्तियां बंद होंगी - Sabguru News
होम World Europe/America काबुल हमला : पीड़ितों के सम्मान में एफिल टावर की बत्तियां बंद होंगी

काबुल हमला : पीड़ितों के सम्मान में एफिल टावर की बत्तियां बंद होंगी

0
काबुल हमला : पीड़ितों के सम्मान में एफिल टावर की बत्तियां बंद होंगी
Eiffel tower goes dark in honor of victims of Kabul attack
Eiffel tower goes dark in honor of victims of Kabul attack
Eiffel tower goes dark in honor of victims of Kabul attack

पेरिस। फ्रांस के पेरिस स्थित एफिल टावर की बत्तियां बंदकर अफगानिस्तान के काबुल में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएंगी। पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो ने शनिवार को कहा कि काबुल में आत्मघाती हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में आज आधीरात को एफिल टावर की बत्तियां बंद कर दी जाएंगी।

हिडाल्गो ने कहा कि दोबारा से आतंकवाद का दंश झेल रहे अफगानिस्तान के लोगों के साथ पेरिस और पेरिस के लोग एकजुट खड़े हैं।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में हुए हमले में 102 लोगों की मौत हो गई जबकि 158 घायल हो गए। आतंकवादी संगठन तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

अमरीका ने काबुल हमले की निंदा की

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आत्मघाती हमले की निंदा की। इस हमले में 102 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया कि अमरीका एक सुरक्षित अफगानिस्तान के लिए प्रतिबद्ध है, एक ऐसा अफगानिस्तान जहां, आतंकवादियों का पूर्ण सफाया हो।

अधिकारियों के मुताबिक काबुल में हुए आत्मघाती हमले में 102 लोगों की मौत हो गई जबकि 158 घायल हो गए। आतंकवादी संगठन तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ट्रंप ने जारी बयान में सभी देशों से तालिबान और उसे सहायता पहुंचा रहे तत्वों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया है।