Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Eight employees of Indore Municipal Corporation terminated-इंदौर नगर निगम के आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त - Sabguru News
होम India City News इंदौर नगर निगम के आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त

इंदौर नगर निगम के आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त

0
इंदौर नगर निगम के आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा बल्ले से निगमकर्मियों को पीटे जाने की घटना के बाद आठ निगमकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक जर्जर मकान को तोड़ने गए निगम दल के साथ गंजी कंपाउंड में भारतीय जनता पार्टी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मारपीट की थी। इस दौरान वहां मौजूद आठ निगमकर्मियों पर विजयवर्गीय का साथ देने का आरोप है। इसके फलस्वरूप आठ निगमकर्मियों के सेवा समाप्ति के आदेश कल शाम जारी किए गए।