Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नालंदा में ट्रक से कुचलकर आठ की मौत, कई घायल - Sabguru News
होम Bihar नालंदा में ट्रक से कुचलकर आठ की मौत, कई घायल

नालंदा में ट्रक से कुचलकर आठ की मौत, कई घायल

0
नालंदा में ट्रक से कुचलकर आठ की मौत, कई घायल

राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक से कुचलर आठ लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जहानाबाद से ट्रक नालंदा की ओर आ रहा था उसी समय तेल्हाड़ा थाना गेट के समीप ट्रक ने अनियंत्रित होकर दुकानों के पास खड़े लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में मिनी बस, लॉरी की टक्कर में आठ श्रद्धालुओं की मौत