Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या मामले में 8 लोग हिरासत में - Sabguru News
होम World Europe/America हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या मामले में 8 लोग हिरासत में

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या मामले में 8 लोग हिरासत में

0
हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या मामले में 8 लोग हिरासत में

पोर्ट-औ-प्रिंस। हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनमें से तीन विदेशी नागरिक हैं।

देश के पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्स ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि हमने छह लोगों को हिरासत में लिया है और पांच कारों को जब्त किया है। इनमें से तीन हमलावर विदेशी हैं। उन्होंने कहा कि हत्या की योजना बनाने वालों का अभी पता नहीं चल सका है।

हैती24पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने देश के राष्ट्रपति की हत्या के मामले में दो और लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या आठ हो गई है। मंगलवार देर रात हैती के राष्ट्रपति के निजी आवास में अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।

मोइसे की हत्या के बाद हैती के संपर्क में है अमरीका

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद उत्पन्न हुई स्थिति के बीच इस देश के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ के साथ संपर्क में है।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। साकी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि हम हैती के अंतरिम प्रधानमंत्री के साथ संपर्क में हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात हैती के राष्ट्रपति के निजी आवास में अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। विश्व के गरीब देशों में से एक हैती में मोइसे के शासन में राजनीतिक एवं आर्थिक संकट और गिरोह हिंसा बढ़ता जा रहा था।