Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
eight year old girl raped, murdered in Bareilly, accused arredted-बरेली में रेप के बाद मासूम की हत्या करने वाला दरिंदा अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines बरेली में रेप के बाद मासूम की हत्या करने वाला दरिंदा अरेस्ट

बरेली में रेप के बाद मासूम की हत्या करने वाला दरिंदा अरेस्ट

0
बरेली में रेप के बाद मासूम की हत्या करने वाला दरिंदा अरेस्ट
eight year old girl raped, murdered in Bareilly, accused arredted
eight year old girl raped, murdered in Bareilly, accused arredted

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के विशारतगंज में बलात्कार के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या करने वाले मुंह बोले दरिंदे मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि बदायूं निवासी विकास विशारतगंज अपनी रिश्तेदारी में आठ दिन पहले आया था। बच्ची उससे मामा कहती थी। शराब के नशे में वह उसे शाम ढ़लते ही खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद उसने नशे में बच्ची के नाजुक अंगों में गन्ना डाल दिया और गला दबाकर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद वह खेत में ही पड़े पुऑल में सोता रहा। रात करीब तीन बजे जब उसका नशा कम हुआ तो वह बहन के घर पहुंचा और वहां से चला गया। बाद में वह ट्रेन से चंदौसी पहुंचा और दूसरी बहन के घर मुरादाबाद चला गया, जहां से गाजियाबाद फरार हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि 12 दिसम्बर से बच्ची लापता थी और 14 दिसम्बर की सुबह गन्ने के खेत में उसकी लाश बरामद हुई। उसके गले पर लाल रंग का रूमाल कसा हुआ था। पोस्टमार्टम में बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई।

छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला कि बदायूं के दातागंज का विकास अपनी बहन के घर आया था, जो घटना वाले दिन से गायब था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई माह पहले से बच्ची पर उसकी निगाह थी। घटना वाले दिन उसने पहले शराब पी। मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखने के बाद उसने शाम ढलने का इंतजार किया। फिर उसे बहलाकर खेत में ले गया और बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी।

इस बीच पुलिस अधीक्षक (देहात) संसार सिंह ने बताया कि आरोपी पेशेवर अपराधी है। वह पहले भी कई बार एनडीपीएस, मारपीट आदि मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

उसे जल्द ही रिमांड पर लेकर मोबाइल, बच्ची की चप्पलें आदि बरामद कराया जाएगा। घटना के बाद आरोपी गाजियाबाद भाग गया था और पुलिस से बचने के लिए वह मुंबई भागने की फिराक में था कि इसके पहले ही उसे पकड़कर जेल भेज दिया।