
लागोस। सांप्रदायिक हिंसा का सामना कर रहे नाइजीरिया के एक केन्द्रीय प्रांत में बंदूकों से लैस कुछ चरवाहों ने मंगलवार को एक चर्च की धार्मिक सभा पर हमला कर दिया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।
बिन्यू प्रांत में पुलिस के प्रवक्ता मोसेस यामू ने बताया कि यह हमला ग्वेर ईस्ट प्रशासन के अयार बलोम नामक गांव में मंगलवार सुबह करीब छह बजे हुआ। यामू ने चरवाहों द्वारा किए गए इस हमले में दो पादरियों समेत 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।