

मुंबई | बॉलीवुड की जानी मानी फिल्मकार एकता कपूर बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्में बनाना नहीं चाहती हैं।
एकता कपूर ने कई सुपरहिट टीवी सीरियल और फिल्मों का निर्माण किया है लेकिन वे बड़े सितारों के साथ काम करने से बचती रही हैं। एकता का कहना है कि वे बड़े बजट और सितारों के बिजी शेड्यूल से दूर रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ये मसला सितारों तक पहुंच का कतई नहीं है। हमने शाहरुख और सलमान के साथ इसलिए फिल्म नहीं बनाई, क्योंकि ऐसा करने पर मुझे प्लानिंग में कम से कम छह महीने खर्च करने होंगे। हमें एक इक्लेक्टिक मिक्सअप मिला हुआ है।
एकता कपूर अपने पॉपुलर शो सीरियल नागिन-3 के साथ फिर दर्शकों के बीच लौट रही हैं। इस सीरीज का प्रोमो आ चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी तुलना सनी देओल और मनीषा कोइराला की फिल्म जानी दुश्मन से हो रही है। टीजर में करिश्मा तन्ना और रजत टोकस की प्रेम कहानी नजर आ रही है। कलर्स के इस सीरियल में नागिन का किरदार इस बार अनिता हसनंदानी निभाएंगी। ‘नागिन’ सीरियल के पहले दो सीजन में मौनी रॉय और अदा खान मुख्य किरदार में थीं।