Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Election Commission serves notice to Congress candidate CP Joshi over casteist remark-कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस - Sabguru News
होम Delhi कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस

कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस

0
कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस
Election Commission serves notice to Congress candidate CP Joshi over casteist remark
Election Commission serves notice to Congress candidate CP Joshi over casteist remark

नई दिल्ली। चुनाव अायोग ने राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को जातिगत टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को नोटिस जारी कर 25 नवंबर सुबह 11 बजे से पहले जवाब देने को कहा है।

अायाेग के सूत्रों ने यहां बताया कि कांग्रेस नेता को रविवार सुबह 11 बजे तक नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने यह नोटिस भारतीय जनता पार्टी की एक शिकायत पर जारी किए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता ने 21 नंवबर को राजस्थान विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार के दौरान एक गांव में जातिगत टिप्पणी की है।

राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होेंने कहा कि धर्म के बारे में केवल ब्राह्मण जानते हैं। जोशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री गैर ब्राह्मण और सुश्री भारती लोधी हैं।