Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान में निगम चुनाव घोषणा से चुनावी सरगर्मियां हुई तेज - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान में निगम चुनाव घोषणा से चुनावी सरगर्मियां हुई तेज

राजस्थान में निगम चुनाव घोषणा से चुनावी सरगर्मियां हुई तेज

0
राजस्थान में निगम चुनाव घोषणा से चुनावी सरगर्मियां हुई तेज

जयपुर। राजस्थान में छह नगर निगमों में 29 अक्टूबर से दो चरणों में चुनाव की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई वहीं सत्तारुढ़ कांग्रेस और विपक्ष भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में जीत के दावे करने लगे हैं।

निर्वाचन विभाग ने शनिवार इन निगमों में 29 अक्टूबर एवं एक नवम्बर को दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की हैं और इसके बाद चुनावी बिसात बिछना शुरु हो गई और राजधानी जयपुर में जयपुर हेरिटेज एवं जयपुर ग्रेटर नगर निगम सहित अन्य निगमों के लिए दोनों दलों के पार्टी प्रत्याशी बनने के लिए दावेदारों ने दलों के नेताओं और पदाधिकारियों के चक्कर लगाना शुरु कर दिया हैं।

सुप्रीमकोर्ट का नगर निगम चुनाव कराने का निर्णय आने के बाद ही चुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरू हो गई थी और पिछले तीन चार दिन में कांग्रेस में लगभग ढाई हजार और भाजपा में करीब सत्रह सौ दावेदारों ने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में टिकट पाने के लिए अपना बायोडाटा दिया हैं। बड़ी संख्या में दावेदारों के सामने आने से दोनों ही दलों में टिकट वितरण को लेकर मशक्कत हो रही हैं।

चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस एवं प्रदेश भाजपा दोनों ही इन चुनावों में जीत के दावे करने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का कहना है कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं हैं और टिकट वितरण को लेकर भी कोई परेशानी नहीं होगी जबकि भाजपा अलग अलग बंटी हुई नजर आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि हाल में राज्यपाल कलराज मिश्र को भाजपा के कई नेताओं ने अलग और भाजपा की एक सांसद ने अलग ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि निगम चुनावों में केवल जीतने वाले, जनता के बीच रहने वाले एवं पार्टी के प्रति खर्रा उतरने वाले व्यक्ति का चयन कर टिकट वितरण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का प्रदर्शन अच्छा रहा है और अब तक 50 प्रतिशत से अधिक जन घोषणाओं को पूरा कर देने से जनता का कांग्रेस के प्रति रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में अब तक जनता के हित के मुद्दे उठाने में विफल रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस कारण निगम चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और वह चुनाव जीतेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि भाजपा संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और वह पूरी तरह एकजुट है।

पूनियां ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनता के समर्थन से सभी छह नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा की, वे सुख दुख में जनता के साथ खड़े रहे। सभी निकायों में विकास कार्य ठप पड़े हैं, भाजपा को सभी निकायों में पूर्ण बहुमत मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के शासन में निकायों के निवासियों को बहुत परेशानी हुई, सफाई, बिजली, कोरोना कुप्रबंधन के अलावा जयपुर और जोधपुर में दिनदहाड़े हत्यायें होना, महिलायें-बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, शहरों का आदमी डरा हुआ, सहमा हुआ है, ऐसे में कानून व्यवस्था भी इन चुनावों में बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया हैं।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जनता कांग्रेस को अच्छी तरह से सबक सिखाएगी। उल्लेखनीय है कि जयपुर में दो नगर निगम हेरिटेज एवं नगर निगम ग्रेटर, जोधपुर उत्तर एवं जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर एवं कोटा दक्षिण में दो चरणों में चुनाव कराया जायेगा जबकि महापाैर का निर्वाचन 10 नवंबर और उपमहापौर 11 नवंबर काे चुना जाएगा। दाेनाें चरणाें के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हाे जाएगी।

यह भी पढें
पटना जंक्शन से 8 करोड़ से ज्यादा का सोना और 27 की चांदी बरामद
तमिलनाडु में प्रसिद्ध पंडित मुनीश्वर मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या
सोना तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश से 1.90 लाख डॉलर बरामद
देवरिया कांग्रेस के दफ्तर में हंगामा, महिला नेत्री ने प्रदेश प्रभारी से की अभद्रता
KKR के सुनील नारायण के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत