Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हाथियों ने महिला को कुचला, पति व पुत्र ने मुश्किल से बचाई जान - Sabguru News
होम Chhattisgarh हाथियों ने महिला को कुचला, पति व पुत्र ने मुश्किल से बचाई जान

हाथियों ने महिला को कुचला, पति व पुत्र ने मुश्किल से बचाई जान

0
हाथियों ने महिला को कुचला, पति व पुत्र ने मुश्किल से बचाई जान

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बादलखोल अभ्यारण्य के समीप बांसझार गांव में आज हाथियों के हमले से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वन मंडल अधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को वन विभाग की तात्कालिक सहायता राशि पच्चीस हजार रुपए दे दी गई है। उन्होंने बताया कि बादलखोल अभ्यारण्य में इन दिनों हाथियों की मौजूदगी के मद्देनजर आसपास के आधा दर्जन गांव के लोगों को जंगल से दूर रहने के लिए ऐलर्ट जारी कर दिया गया है।

जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष रोशन साय ने कहा कि यहां बादलखोल अभ्यारण्य में विचरण कर रहे हाथियों के तीन अलग अलग दल आए दिन समीप के रिहायशी इलाकों में पहुंच कर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। इन दिनों किसानों के खेतों में मक्का और धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों को भी क्षतिग्रस्त कर वहां रखा अनाज चट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बादलखोल अभ्यारण्य का मुख्यालय अम्बिकापुर होने के कारण स्थानीय अमला ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मदद करने नहीं पहुंचता है। बताया गया कि हाथी के हमले के दौरान महिला का पति और बेटे ने भाग कर मुश्किल से अपनी जान बचाई है।