![मतदाता सूची में हाथी-कबूतर और सन्नी लियोन के फोटो छपने से मचा हड़कम्प मतदाता सूची में हाथी-कबूतर और सन्नी लियोन के फोटो छपने से मचा हड़कम्प](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/08/voter-list.jpg)
![elephant, pigeon, Sunny Leone on balia voter's list in uttar pradesh](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/08/voter-list.jpg)
बलिया। मतदाता सूची में लापरवाही बरतने के कई मामले आपने देखे और पढ़े होंगे लेकिन इस बार अजब मामला सामने आया है। यूपी के बलिया जिले में मतदाता सूची में इंसान के साथ-साथ पक्षी और जानवर तक के नाम और फोटो प्रकाशित कर दिए गए हैं।
सदर तहसील की मतदाता सूची में अभिनेत्री सनी लियोनी से लेकर हाथी, कबूतर और हिरन भी मतदाताओं की लिस्ट में फोटो के साथ दिखाई दे रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह भी है कि लिस्ट में पूर्व मंत्री और सपा नेता नारद राय के फोटो के स्थान पर हाथी का फोटो लगाया गया है।
यह घोर लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन में हड़कम्प मचा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सफाई दी है कि मतदाता मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान यह मामला संज्ञान में आया।
सर्विस प्रोवाइडर द्वारा डाटा ऑपरेटर विष्णु को नियुक्त किया गया। उसी ने जान बूझकर ये फोटो बदली हैं। इस मामले में निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया गया हैं और दोषी ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जिन लोगों का फोटो बदला गया है उसे सुधार किया जा रहा है।