Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
English Vinglish actress Sujata Kumar passes away after cancer battle-इंग्लिश विंग्लिश फिल्म में काम करने वाली सुजाता कुमार नहीं रही - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood इंग्लिश विंग्लिश फिल्म में काम करने वाली सुजाता कुमार नहीं रही

इंग्लिश विंग्लिश फिल्म में काम करने वाली सुजाता कुमार नहीं रही

0
इंग्लिश विंग्लिश फिल्म में काम करने वाली सुजाता कुमार नहीं रही
English Vinglish actress Sujata Kumar passes away after cancer battle
English Vinglish actress Sujata Kumar passes away after cancer battle
English Vinglish actress Sujata Kumar passes away after cancer battle

मुंबई। टीवी और फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री सुजाता कुमार का कैंसर की बीमारी के कारण रविवार देर रात निधन हो गया।

सुजाता कुमार की बहन सुचिता कृष्णमूर्ति ने ट्वीट के जरिए निधन की जानकारी दी है। सुश्री सुजाता की मृत्यु कल रात साढे ग्यारह बजे हुयी।

फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में सुजाता ने दिवंगत फिल्म अभिनेत्री श्री देवी की बहन का किरदार निभाया था। इसके अलावा सुजाता ने फिल्म ‘रांझणा’ में भी दिल्ली की मुख्यमंत्री का किरदार निभाया था। वह पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रही थीं और उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुजाता मेटास्टैटिक कैंसर से पीड़ित थी। अभिनेत्री सोनाली ब्रेंद्रे भी इन दिनों इसी कैंसर से जूझ रहीं हैं। शरीर में होने वाले अन्‍य कैंसर की तुलना में यह ज्यादा खतरनाक माना जाता है। सुजाता का सोमवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।