Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो उपकरण इंस्टॉलेशन का कार्य आरंभ - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो उपकरण इंस्टॉलेशन का कार्य आरंभ

अजमेर : 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो उपकरण इंस्टॉलेशन का कार्य आरंभ

0
अजमेर : 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो उपकरण इंस्टॉलेशन का कार्य आरंभ

अजमेर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अजमेर में 3.22 करोड़ रूपए लागत से साउंड एंड लाइट शो 3–डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो से किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) में आयोजित किया जाएगा। इस शो के लिए उपकरण इंस्टॉलेशन का कार्य आरंभ हो गया है। अप्रेल के दूसरे सप्ताह में डेमो प्रदर्शन किया जाएगा। मई 2021 से शहरवासी एवं पयर्टक अजमेर के इतिहास-कला और संस्कृति से रू-ब-रू हो सकेंगे।

अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 3.22 करोड़ रूपए लागत से 3–डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से अजमेर के इतिहास, कला एवं संस्कृति से रू-ब-रू होंगे। इस शो के लिए सिविल वर्क का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही प्रोजेक्टर, स्पीकर, 3-डी लेजर लाइट इत्यादि उपकरण अजमेर पहुंच गए हैं। इनके इंस्टॉलेशन का कार्य आरंभ हो चुका है।

शो के लिए बिजली का कनेक्शन ले लिया गया है। केबलिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। केईएम के ब्लॉक दो के प्रथम तल पर प्रोजेक्शन हेतु प्रोजेक्टर इंस्टॉल किया जाएगा। बिजली इत्यादि जाने पर इन्वटर आदि भी लगाए गए हैं।

आकर्षक होगा 3-डी शो

अत्याधुनिक तकनीक वाले इस 3 डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो आयोजित किए जाएंगे। यह उस तकनीक पर आधारित है जो एक इमारत या संरचना को सतह के रूप में बदल देती है। जबकि यह पूरी तरह से सिर्फ प्रकाश होता है। निर्धारित संरचना पर शो की थीम के साथ चमकदार छवियों के बीच संबंधित इमारत, व्यक्ति या स्थलों को प्रकाश द्वारा आकर्षक तरीके से दर्शाया जाता है और ऑडियो द्वारा उसका पूरा विवरण सुनाई देता है।

शो अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में होगा

मैसर्स सीएस डायरेक्ट नई दिल्ली द्वारा नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी नई दिल्ली के म्यूजियम एंड प्राइम मिनिस्टर नाम से इसी प्रकार के शो आयोजित किए जा रहे हैं। अजमेर में शुरू होने वाले 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो में अजमेर का इतिहास, वर्तमान एवं भविष्य की परिकल्पनाओं का चित्रण किया जाएगा। यह शो हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में होगा। यह शो प्रतिदिन शाम को सात बजे पश्चात दो शो में दिखाया जाना प्रस्तावित है।