Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इटावा में शराबियों के हंगामे से खफा दुल्हन ने किया शादी से इंकार - Sabguru News
होम India City News इटावा में शराबियों के हंगामे से खफा दुल्हन ने किया शादी से इंकार

इटावा में शराबियों के हंगामे से खफा दुल्हन ने किया शादी से इंकार

0
इटावा में शराबियों के हंगामे से खफा दुल्हन ने किया शादी से इंकार

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रैंड्स कालोनी क्षेत्र में दूल्हे के शराबी भाइयों के हंगामे से खफा युवती ने शादी से इंकार कर दिया।

पड़ोसी फिरोजाबाद जिले के खेरगढ़ गांव से एक बारात बीती रात यहां एक गेस्ट हाउस में आई थी। जयमाला के बाद डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे विनीत के शराबी भाइयों ने दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे अफरा-तफरी फैल गई। मैरिज होम संचालक की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। लाठी-डंडे चलने से दूल्हा ओर व दुल्हन पक्ष के कुछ लोग घायल हुए।

हंगामे के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया हालांकि जयमाला की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार बताते हैं कि शादी समारोह में विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस को विवाह स्थल पर भेजा गया था। शादी का निर्णय दुल्हन और दूल्हे पक्ष को करना है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था के दृष्टिगत निगाह रखे हुई है।