Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस के एक साल के शासन में हर वर्ग परेशान : सतीश पूनिया - Sabguru News
होम Breaking कांग्रेस के एक साल के शासन में हर वर्ग परेशान : सतीश पूनिया

कांग्रेस के एक साल के शासन में हर वर्ग परेशान : सतीश पूनिया

0
कांग्रेस के एक साल के शासन में हर वर्ग परेशान : सतीश पूनिया

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनिया ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के एक साल में राजस्थान के सभी वर्ग के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

डा पूनियां ने आज पार्टी की ओर से कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर गांधी सर्किल, जेएलएन मार्ग पर कुशासन के खिलाफ आयोजित सामूहिक उपवास एवं धरने के अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन राजस्थान के 68 लाख किसान आज भी गहलोत की कर्जा माफी का इंतजार कर रहे हैं। बेरोजगार बेरोजगारी भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार राजस्थान में तेजी से बढ़ा है। राज्य में एक वर्ष में एक लाख 76 हजार मामले दर्ज किए गए हैं जो राजस्थान की कानून व्यवस्था की स्थिति बताने के लिए काफी हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णतया ठप हो चुकी हैं, भामाशाह कार्ड बंद कर दिया गया हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए आष्युमान भारत को राजस्थान में लागू नहीं किया गया है। यह राजस्थान की जनता के साथ अन्याय है।

डा पूनियां ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पिछले पांच महीने में तेजी से काम किया है। धारा 370 हटाया, तीन तलाक कानून लागू किया, एनआरसी और सीएबी कानून लागू किया और राम मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में केन्द्र सरकार ने अपनी भूमिका निभाई।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, नरपत सिंह राजवी, विधायक अशोक लाहोटी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, देहात के अध्यक्ष एवं विधायक रामलाल शर्मा, फूलेरा के विधायक निर्मल कुमावत, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, बस्सी के पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजा राजेन्द्र सिंह, हवामहल के पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, विराटनगर के पूर्व विधायक फूलचन्द भिण्डा, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अलका सिंह, मंत्री मुकेश दाधीच, भाजपा दक्षिण के अध्यक्ष रामानन्द गुर्जर, शहर भाजपा के मंत्री लक्ष्मीकान्त पारीक, देहात के महामंत्री जितेन्द्र शर्मा, जयपुर शहर कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा (मूर्तिकार), अनिल शर्मा सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने गांधी सर्किल पर उपवास रखकर धरना दिया।