Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Every person will arise their voice against dictatership of BJP: Jat - Sabguru News
होम Latest news भाजपा की जुल्मी हुकूमत के खिलाफ खडा होगा जन-जन : जाट

भाजपा की जुल्मी हुकूमत के खिलाफ खडा होगा जन-जन : जाट

0
भाजपा की जुल्मी हुकूमत के खिलाफ खडा होगा जन-जन : जाट
सिरोही के निकट सिंदरथ गांव में किसान संवाद स्थापित करते कांग्रेस के प्रदेशा उपाध्यक्ष और जोधपुर संभाग के प्रभारी रामलाल जाट।
सिरोही के निकट सिंदरथ गांव में किसान संवाद स्थापित करते कांग्रेस के प्रदेशा उपाध्यक्ष और जोधपुर संभाग के प्रभारी रामलाल जाट।
सिरोही के निकट सिंदरथ गांव में किसान संवाद स्थापित करते कांग्रेस के प्रदेशा उपाध्यक्ष और जोधपुर संभाग के प्रभारी रामलाल जाट।

सिरोही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि इतनी कडाके की ठंड एवं बरसात में दो लाख किसान दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए हैं, तीस किसान अपनी जिन्दगी खो चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार किसानों को आतंकवादी बता रही है। किसानों पर आंसू गैस के गोले छोडे जा रहे हैं, लाठियां बरसाई जा रही हैं। आज नहीं तो कल भाजपा की इन जुल्मी हुकुमत के खिलाफ देश का जन-जन उठ खडा होगा।

किसान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत सिन्दरथ गांव के खेतलाजी प्रांगण में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सिरोही द्वारा आयोजित किसान संवाद सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जाट ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानों की भलाई के नाम पर तीन ऐसे कानून पास किए हैं जिसमें पूंजीपति अपनी मर्जी से चाहेे जितना माल अपने गोदाम में इकट्ठा कर सकेंगे। इससे बाजार में जब माल कम होने से दाम बढ जाएंगे तब वे बेचकर भारी मुनाफा कमाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसी तरह पूंजीपति जब किसान से फसल का इकरार करेगा और विवाद होगा तो किसान न्याय के लिए न्यायिक अदालत का दरवाजा नहीं खटाखटा सकेेंगे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा यह दावा कर रही है कि वो किसानो की भलाई के लिए कानून लाई है तो किसानों को कम से कम इतना पैसा तो मिलेगा ही यह बात कानून में शामिल करने पर भाजपा को एतराज क्यों हैं।

इसी क्रम में सिरोही विधायक संयम लोढा ने कहा कि आवश्यक वस्तु (संशोधन विधेयक) 2020 के कारण बडी कम्पनीयां आवश्यक वस्तुओं का असीमित स्टोरेज करेगी। इससे काला बाजारी बढेगी और आम आदमी लुटेगा। लोढा ने किसानों से बडी लडाई के लिए तैयार होने का आह्वान किया।

लोढा ने कहा कि संविधान में किसी भी विषय पर कानून बनाने के स्पष्ट प्रावधान है। कृषि राज्य सूची में है लेकिन इसके बावजूद संसद ने हो-हल्ले के बीच बिना चर्चा के ये काले कानून पारित कर संविधान की आत्मा को रौंद दिया हैं। इसमें सर्वोच्च न्यायालय को दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करनी चाहिए।

इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश सचिव निम्बाराम गरासिया, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संध्या चौधरी, राजेन्द्र सांखला, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराना, नगर परिषद् सभापति महेन्द्र कुमार मेवाड़ा, शिवगंज ब्लाॅक हरीश राठौड़, मोतीसिंह देवडा, उपसभापति जितेन्द्र सिंघी, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, शिवगंज नगरपालिका चैयरमेन वंजींगराम घांची, उथमण सरपंच पूरणसिंह, रेवदर विधानसभा प्रत्याषी लखमाराम कोली मौजूद थे।

कार्यक्रम में मुन्ना भाई, हमीर कुरैशी, जिला क्रिकेट संघ सत्येन मीणा, राजेन्द्र जाखोडा, दशरथ नरूका, राकेश रावल, निक्कू रावल, मोहन माली, पूर्व प्रधान मोतीलाल, प्रताप माली पालडी, रामपुरा सरपंच दीपाराम चैधरी, जुम्मा खांन, पार्षद ईश्वरसिंह डाबी, मारूफ हुसैन, भरत धवल, तेजाराम वाघेला, अनिल प्रजापत, राजेन्द्र राणा, सुधांशु गौड, विक्रमसिंह, मुस्ताक खांन, बाबुखांन, वीसाराम मेघवाल, गोपी मेघवाल, प्रवीण जाटोलिया, कांतिलाल खत्री, जावेद खांन, राजेन्द्र माली, धनराज माली, जोगाराम मेघवाल, छगन सुथार इत्यादि कार्यकर्ता, पार्षदगण उपस्थित थे। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल जाट एवं विधायक संयम लोढा का ग्रामीणों ने अभिनन्दन किया।