Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
EVM row : bharatpur SP Kesar Singh sent on forced leave-EVM से छेड़छाड़ मामला : भरतपुर में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह को छुट्टी पर भेजा - Sabguru News
होम Rajasthan Bharatpur EVM से छेड़छाड़ मामला : भरतपुर में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह को छुट्टी पर भेजा

EVM से छेड़छाड़ मामला : भरतपुर में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह को छुट्टी पर भेजा

0
EVM से छेड़छाड़ मामला : भरतपुर में पुलिस अधीक्षक केसर सिंह को छुट्टी पर भेजा

भरतपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद भरतपुर में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर उपजा तनाव पुलिस अधीक्षक केसर सिंह को छुट्टी पर भेजने एवं पूरे मामले की जांच के आश्वासन के बाद रविवार को समाप्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीग-कुम्हेर से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक विश्वेंद्र सिंह एवं पुलिस तथा प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद यह मामला शांत हो गया।

पुलिस प्रशासन ने केसर सिंह को छुट्टी पर भेज दिया तथा पूरे मामले की जांच का आश्वसन देने के बाद विश्वेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों से कहा कि मामला अब शांत हो गया है। इससे पहले विश्वेन्द्र सिंह ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ होने की शंका जताई थी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक पर शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया।

उल्लेखनीय है कि एमएसजे कॉलेज परिसर में स्ट्रांग रुम के बाहर ईवीएम की सुरक्षा को लेकर विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी होने के बाद विश्वेन्द्र सिंह तथा उनके कई समर्थक मौके पर पहुंच गए। इससे तनाव व्याप्त हो गया था।