Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सपा के सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन के खिलाफ छेडखानी का केस दर्ज - Sabguru News
होम UP Allahabad सपा के सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन के खिलाफ छेडखानी का केस दर्ज

सपा के सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन के खिलाफ छेडखानी का केस दर्ज

0
सपा के सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन के खिलाफ छेडखानी का केस दर्ज

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह ने सपा के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ छेड़खानी का शिवकुटी थाने में शुकवार की शाम मकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अग्रवाल के गिरफ्तारी की भी मांग की है। उन्होंने अपने तहरीर में आरोप लगाया है कि मनीष ने ट्विटर पर उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।

उन्होंने बताया कि ऋचा सिंह ने अपने तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 अगस्त को समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल ने उनके एक ट्वीट का उत्तर लिखते हुए अत्यंत अशोभनीय, अपमानजनक टिप्पणी की। इसकी भाषा निंदनीय एवं महिलाओं को अपमानित करने वाली है।

ऋचा ने यह भी आरोप लगाया है कि मनीष पूर्व में भी इसी तरह की टिप्पणी के संदर्भ में जेल काट चुका है। वह खुलेआम सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से उनके निजी जीवन को अपमानित करने और देख लेने की धमकी दे रहा है।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने अपने तहरीर में लिखा है कि अगर आने वाले दिनों में उनकी सुरक्षा या गरिमा के साथ खिलवाड़ या कोई आपराधिक घटना होती है तो उसकी जिम्मेदार समाजवादी पार्टी और उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि कभी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की करीबी नेताओं में शुमार रहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की पहली महिला अध्यक्ष रहीं ऋचा सिंह ने भी ‘रामचरितमानस’ को लेकर अनर्गल स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध किया था।

सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में ऋचा सिंह और रोली तिवारी मिश्रा को फरवरी में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। सपा से निष्कासित ऋचा सिंह ने सपा से अपने निष्कासन को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपने निष्कासन को लेकर शिकायत की है।