Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ex-BJP MLA, former Rajkot mayor join Congress in Gujarat-गुजरात में भाजपा के पूर्व विधायक अौर पूर्व मेयर कांग्रेस में शामिल - Sabguru News
होम Gujarat Ahmedabad गुजरात में भाजपा के पूर्व विधायक अौर पूर्व मेयर कांग्रेस में शामिल

गुजरात में भाजपा के पूर्व विधायक अौर पूर्व मेयर कांग्रेस में शामिल

0
गुजरात में भाजपा के पूर्व विधायक अौर पूर्व मेयर कांग्रेस में शामिल
Ex-BJP MLA, former Rajkot mayor join Congress in Gujarat
Ex-BJP MLA, former Rajkot mayor join Congress in Gujarat
Ex-BJP MLA, former Rajkot mayor join Congress in Gujarat

अहमदाबाद। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, चोटिला के पूर्व विधायक तथा संसदीय सचिव शामजी चौहाण और राजकोट के पूर्व मेयर अशोक डांगर  विधिवत विपक्षी कांग्रेस में शामिल हो गए।

चौहाण और डांगर काे उनके समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव सातव तथा प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने विधिवत कांग्रेस में शामिल कराया। इस अवसर पर सातव ने कहा कि दोनो के आने से कांग्रेस और मजबूत बनेगी।

उन्होंने कहा कि गुजरात का पिछला विधानसभा चुनाव एक ट्रेलर की तरह था जबकि अगला लोकसभा चुनाव एक फिल्म होगी जिसमें भाजपा की निर्णायक हार होगी।

चौहाण ने भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया जबकि श्री अहिर ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के गृहनगर राजकोट में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने की बात कही।

ज्ञातव्य है कि चोटिला से पिछली बार भाजपा ने चौहाण को टिकट नहीं दिया था हालांकि इसका खामियाजा भी पार्टी को भुगतना पड़ा था और वहां कांग्रेस की जीत हुई थी।