Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में कल्याण सिंह सीबीआई कोर्ट में पेश - Sabguru News
होम Headlines बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में कल्याण सिंह सीबीआई कोर्ट में पेश

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में कल्याण सिंह सीबीआई कोर्ट में पेश

0
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में कल्याण सिंह सीबीआई कोर्ट में पेश
Ex UP CM Kalyan Singh appears before CBI court in babri masjid demolition case
Ex UP CM Kalyan Singh appears before CBI court in babri masjid demolition case

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने बाबरी मस्जिद विध्वंस से संबंधित एक आपराधिक मामले में शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश हुए।

अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह शुक्रवार को लखनऊ की सीबीआई अदालत में पेश हुए। कल्याण सिंह की तरफ से वकीलों ने सीबीआई अदालत में आत्मसर्मपण के लिए पत्र दाखिल किया था।

राजस्थान के राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने कल्याण सिंह को अदालत में पेश होने के लिए आदेश जारी किया। सीबीआई अदालत ने गत सप्ताह केंद्रीय जांच ब्यूरो को निर्देश दिया था कि वह सिंह को 27 सितंबर को अदालत में पेश करे।

अदालत ने पहले सीबीआई को एक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था जिसमें कहा गया था कि भाजपा नेता सिंह अब संवैधानिक पद पर नहीं हैं। सीबीआई ने अदालत में अर्जी दायर कर बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में पूर्व राज्यपाल को पेश करने का आदेश मांगा था।

गौरतलब है कि गत नौ सितंबर को सिंह ने राजस्थान के राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया था। उसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। सिंह के मुख्यमंत्री रहते छह दिसम्बर 1992 में बाबरी मस्जिद कांड हुआ था।

इस मामले में कल्याण सिंह के अलावा, लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती और मुरली मनोहर जोशी मामले में आरोपी है। कल्याण सिंह को छोड़कर अन्य सभी भाजपा नेता जमानत पर है।