Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ex Vishva Hindu Parishad chief Vishnu Hari Dalmia dead-विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रमुख विष्णु हरि डालमिया का निधन - Sabguru News
होम Delhi विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रमुख विष्णु हरि डालमिया का निधन

विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रमुख विष्णु हरि डालमिया का निधन

0
विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रमुख विष्णु हरि डालमिया का निधन

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का बुधवार सुबह यहां उनके निवास पर निधन हो गया।

वह 91 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। वह काफी समय से दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। गत 13 जनवरी को उन्हें घर लाया गया था। विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर दिल्ली के गोल्फ लिंक स्थित आवास ‘राधा रस धाम’ पर अंतिम सांस ली।

डालमिया का पार्थिव शरीर अपराह्न तीन बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार शाम साढ़े चार बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा।

डालमिया श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नेताओं में थे। वह 1979 में विहिप से जुड़े तथा उपाध्यक्ष, कार्याध्यक्ष के बाद 2005 तक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वह लंबे समय तक मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रबंध न्यासी रहे। उन्होंने गायों और दरिद्र नारायण की सेवा में जीवनपर्यंत योगदान दिया।