Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Expansion of Ajmer BJP city executive-अजमेर भाजपा शहर कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए लोग शामिल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर भाजपा शहर कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए लोग शामिल

अजमेर भाजपा शहर कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए लोग शामिल

0
अजमेर भाजपा शहर कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए लोग शामिल

अजमेर। अजमेर शहर जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेडा ने लोकसभा चुनाव एवं अजमेर शहर जिला के संगठन को सुदृढ एवं गति देने हेतु पूर्व में गठित जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की।

शहर जिला महामंत्री – आनन्द सिंह राजावत, डाॅ प्रियशील हाड़ा, उपाध्यक्ष पद पर रमेश चन्द्र शर्मा, डाॅ. सुभाष माहेश्वरी, रंजन शर्मा, संजीव नागर, जिला महामंत्री पद पर प्रेमलता बुगालिया, अशोक राठी, विजय दिवाकर व हेमेन्द्र जैन (पिन्टू जैन) को नियुक्त किया है।

भाजपा एससी मोर्चा करेगा दीपदान

अजमेर शहर जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेडा ने बताया कि 13 अप्रेल को भाजपा एसी मोर्चा अजमेर शहर का सम्मेलन पार्टी प्रत्याशी के मुख्य चुनाव कार्यालय में शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एससी मोर्चा ओपी महेन्द्रा सहित विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, श्रीकिशन सोनगरा, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश मेघवाल मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के बाद एससी मोर्चा कार्यकर्ता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ति की पूर्व संध्या पर अम्बेडकर सर्किल पर शाम 7 बजे दीपदान कर बाबा साहब अम्बेडकर को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे।