Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
faag utsav and holi milan by agroha mahila samiti ajmer-अग्रोहा महिला समिति ने मनाया फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अग्रोहा महिला समिति ने मनाया फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह

अग्रोहा महिला समिति ने मनाया फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह

0
अग्रोहा महिला समिति ने मनाया फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह

अजमेर। श्री अग्रोहाबन्धु पश्चिम क्षेत्र महिला समिति द्वारा फागमहोत्सव एवं होली मिलन समारोह आनंद व उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर की प्रथम महिला हेमा गहलोत थीं।

समिति अध्यक्ष ज्योत्सना मित्तल ने बताया कि अग्रवाल समाज के आराध्य भगवान अग्रसेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समिति सचिव सुमन गोयल ने बताया कि समिति की सदस्यो अंजली अग्रवाल, संगीता मित्तल, सरोज बंसल, संगीता मोदी, द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। फाग व होली के भजनों ने सभी का मन मोह लिया साथ ही सभी को नाचने को मजबूर कर दिया।

फूलों की होली खेली साथ ही इत्र व गुलाबजल का छिड़काव कर वातारवरण को भक्तिमय के साथ सुगंधितमय बना दिया। निशा, रेखा, सीमा गोयल ने हर भजन पर नृत्य कर महोत्सव को भक्तिमय कर दिया।

होली होउजी में माधुरी शालिनी कंदोई, मीनाक्षी गोयल, पुष्पलता ऐरन ने बाजी मारी। इंदु कोमल अग्रवाल, रचना शंकुतला मित्तल एवं रिपु अग्रवाल ने मनोरंजन गेम्स खिलाकर सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। रेणु, संगीता, विनीता मित्तल ने आकर्षक नृत्य पेश कर समारोह में चार चांद लगा दिए।

मुख्य अतिथि हेमा गहलोत ने अपने हाथों से सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महामूर्खपति एवं मुर्खापति भी बनाकर कार्यक्रम को हास्य रंग दिया। अलका, माधुरी, प्रियंका गर्ग ने फिल्मी गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। समारोह में उषा बंसल, प्रीति, कोमल अग्रवाल, नीति गोयल, सत्यवती कंदोई सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। अंत में समिति सरंक्षक ललिता फतेहपुरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।