Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
faag utsav celebrations in ajmer 2019-अजमेर में हर तरफ छाई फाग की मस्ती, फागोत्सव की धूम - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में हर तरफ छाई फाग की मस्ती, फागोत्सव की धूम

अजमेर में हर तरफ छाई फाग की मस्ती, फागोत्सव की धूम

0
अजमेर में हर तरफ छाई फाग की मस्ती, फागोत्सव की धूम
faag utsav celebrations in ajmer 2019

अजमेर। मस्ती भरे त्योहार होली के उपलक्ष्य में शहर भर में फाग उत्सव जैसे आयोजन हो रहे हैं। गली मोहल्लों से लेकर सरकारी कार्यालय भी इससे अछूते नहीं हैं। मंदिरों में जहां फाग और भजनों की रसधार बह रही है वहीं जगह जगह लोग फागोत्सव का आनंद ले रहे हैं।

श्रीश्याम प्रेम मंडल की ओर से मदार गेट स्थित सूरजकुंड मंदिर में देर शाम तक फाग महोत्सव की धूम रही। कार्यक्रम संयोजक गोपाल गोयल और कमल गर्ग ने बताया कि श्याम भक्तों की ओर से इत्र, केसर, गुलाल और पुष्प के साथ होली खेली गई। बाबा श्याम का विशेष श्रंगार कर दरबार सजाया गया। जयपुर के भजन गायक गिरीराज ने ब्रजभाषी भजनों से समां बांध दिया। वहीं निजाम एंड पार्टी की जुगलबंदी ने सभी को फाग की मस्ती में आनंदित किया। स्थानीय गायक विमल गर्ग ने एक से बढकर एक प्रस्तुतियां दीं। दिल्ली की मनोज एंड रिया पार्टी की ओर से विशेष होली नृत्य और झांकियों ने मन मोह लिया।

अजमेर कोर्ट परिसर में फाग उत्सव

जिला बार एशोसिएशन की ओर से मंगलवार को कोर्ट परिसर में फाग उत्सव मनाया गया। बार अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बताया कि इस मौके पर सभी अधिवक्ता, न्यायाधीश, न्यायिक कर्मचारी आदि मौजूद रहे। सभी को होली के मौके पर मंनोरंजक टाइटल्स से नवाजा गया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में फागुन महोत्सव

शिक्षा बोर्ड कार्यालय में मंगलवार को मंत्रालयिक स्टाफ क्लब की ओर से फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष नितिन दोषी ने बताया कि कार्यक्रम में गीत, गजल, कव्वाली, झलकियां, डांस, जोक्स, फाल्गुनी समाचार, हास्य व्यग्य की प्रस्तुति दी गई। सभी कर्मचारियों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

होली के उपलक्ष्य में शब्दोत्सव

अजमेर लेखिका मंत्र की ओर से होली और फागोत्सव गीत और गजलों भरी शाम के साथ मनाया गया। हाडी रानी बटालियन पुलिस महिला विंग नारेली में अधीक्षक प्रीति चौधरी के आथित्य में शब्दोत्सव में शहर की कवयित्रियों ने रचना पाठ किया। अलका भाटी ने महिला बटालियन और लेखिका मंच को शुभकामनाएं दी। मंत्र संचालन मधु खंडेलवाल ने किया।