Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Facebook opens new headquarters in Taiwan's capital Taipei's Xinyi district-फेसबुक ने ताइवान की राजधानी ताइपे में खोला नया मुख्यालय - Sabguru News
होम Business फेसबुक ने ताइवान की राजधानी ताइपे में खोला नया मुख्यालय

फेसबुक ने ताइवान की राजधानी ताइपे में खोला नया मुख्यालय

0
फेसबुक ने ताइवान की राजधानी ताइपे में खोला नया मुख्यालय

ताइपे। फेसबुक ने ताइवान की राजधानी ताइपे के शींयी जिले में अपना नया मुख्यालय खाेला है। नया कार्यालय ताईपे की दूसरी सबसे ऊंची इमारत नान शान प्लाजा की 35वीं मंजिल पर स्थित है। इस कार्यालय में कर्मचारियों के विश्राम, मुफ्त पेय, स्नैकस, पुस्तकालय, खेल का कमरा और लाउन्ज की व्यवस्था है।

फेसबुक के हांगकांग और ताइवान मुख्यालय के मुख्य प्रबंधक अधिकारी यूआई हुयी ने कहा उन्हें उम्मीद है कि अधिक तेजी और रचनात्मकता के जरिए फेसबुक दुनिया भर में फेसबुक के कार्यालय खाेलेगा। इसी कड़ी के चलते ताइवान में नया कार्यालय खोला गया है।

ताइवान न्यूज के अनुसार फेसबुक के इस कार्यालय में खेलने के लिए माहजोंग टेबल, फॉस्टबॉल टेबल, मिनी केटीवी बूथ, पंजा मशीन गेम और तकिये के साथ वाले बड़े सोफा होने लगाए जाने की संभावना है।