Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जबलपुर : नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन के मामले में अस्पताल संचालक समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज - Sabguru News
होम India City News जबलपुर : नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन के मामले में अस्पताल संचालक समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

जबलपुर : नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन के मामले में अस्पताल संचालक समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

0
जबलपुर : नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन के मामले में अस्पताल संचालक समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

जबलपुर। कोरोना संकटकाल के दौरान मरीजों को नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन मुहैया कराने के सिलसिले में पुलिस ने यहां एक अस्पताल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ओमती थाना पुलिस ने कल यहां एक अस्पताल के संचालक समरजीत मोखा और उसके दो सहयोगियों देवेश चौरसिया तथा सपन जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की है। बताया गया है कि अस्पताल संचालक अपने सहयोगियों के साथ रेमडेसिवीर के नकली इंजेक्शन सप्लाई कर रहा था।

इस संबंध में गुजरात पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर जबलपुर पुलिस भी सक्रिय हुयी और प्रारंभिक पड़ताल के बाद यह मामला दर्ज किया है। गुजरात पुलिस का एक दल हाल ही में जबलपुर पहुंचा था और वह सपन जैन नाम के आरोपी को अपने साथ ले गई है।

इसके बाद जबलपुर पुलिस ने जांच के बाद सपन जैन के अलावा समरजीत मोखा और देवेश चौरसिया के खिलाफ मामला दर्ज किया। देवेश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अस्पताल संचालक मोखा फरार हो गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नकली इंजेक्शन के मामले गुजरात पुलिस ने जबलपुर के दवा बाजार स्थित भगवती फार्मा के संचालक सपन जैन (27) को जबलपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि सिटी अस्पताल के संचालक मौखा ने दवा सप्लायर सपन के माध्यम से गुजरात से 500 नकली इंजेक्शन बुलाए थे।

सपन सिटी हॉस्पिटल दवा की सप्लाई करता था और अस्पताल संचालक ने उसे गुजरात के सप्लायर का नंबर दिया था। गुजरात से नकली इंजेक्शन पहले इंदौर आए थे और फिर उसे बस के माध्यम से जबलपुर भेजा गया था। अस्पताल में दवाई का काम देखने वाले कर्मचारी दिनेश चौरसिया ने इंजेक्शन की खेप को जबलपुर में प्राप्त किया था।

सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि 50 इंजेक्शन अस्पताल में भर्ती मरीजों को लगाए गए थे। शेष नकली इंजेक्शन को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने कुछ ठिकानों पर दविश दी है और इंजेक्शन बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज