

SABGURU NEWS | नई दिल्ली मशहूर सूफी गायक जोड़ी के छोटे भाई प्यारेलाल वडाली का हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। प्यारेलाल के देहांत के साथ ही वडाली ब्रदर्स नाम से मशहूर जोड़ी टूट गई। वह पूरन चंद वडाली के छोट भाई थे।
प्यारेलाल की उम्र करीब 75 वर्ष थी।
प्यारेलाल वडाली की तबीयत खराब होने के बाद गुरुवार को उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अमृतसर के ही वडाली गांव निवासी गायक बंधु अपने पंजाबी-सूफी गानों के लिए देश-विदेश में मशहूर रहे हैं। काफिया, गजल और भजन गाने में दोनों भाईयों की कोई सानी नहीं थी। इन दोनों भाईयों ने बॉलीवुड में भी कुछ चर्चित गाए हैं।
लड़की के ऊपर झूठा इल्जाम लगाने पर लड़की ने की लड़के के की ये हालत || देखिये ये वीडियो