Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
घर के फ्रीज, अलमारी, अटैची सभी में लाशें मिलने से फैली सनसनी - Sabguru News
होम UP Allahabad घर के फ्रीज, अलमारी, अटैची सभी में लाशें मिलने से फैली सनसनी

घर के फ्रीज, अलमारी, अटैची सभी में लाशें मिलने से फैली सनसनी

0
घर के फ्रीज, अलमारी, अटैची सभी में लाशें मिलने से फैली सनसनी
family of 5 found dead in allahabad home, bodies found in fridge, almirah
family of 5 found dead in allahabad home, bodies found in fridge, almirah
family of 5 found dead in allahabad home, bodies found in fridge, almirah

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपल गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

सिविल लाइंस थाना के क्षेत्राधिकारी श्रीश्चंद्र ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर की है। मनोज कुशवाहा उर्फ भुल्लू (35 वर्षीय) के मकान का दरवाजा दिन में 12 बजे से बंद था। पड़ोसियों ने कुछ गड़बड़ होने की आशंका होने पर शाम साढ़े 8 बजे पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

उन्होंने बताया कि दरवाजा तोड़ने पर मनोज की पत्नी 30 वर्षीय श्वेता की लाश फ्रिज में, बड़ी बेटी 8 वर्षीय प्रीति की लाश आलमारी में, छोटी बेटी 6 वर्षीय शिवानी की लाश अटैची में और सबसे छोटी बेटी 3 वर्षीय श्रेया की लाश जमीन पर पड़ी मिली।

मनोज कुशवाहा फांसी पर लटका पाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संबंध में आगे जांच की जा रही है।