
पणजी। टिकटॉक स्टार एवं भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट का सोमवार रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 41 साल की थीं।
भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को फोगाट के निधन की खबर की पुष्टि की। स्थानीय अधिकारियों ने हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। फोगाट अपने स्टाफ सदस्यों के साथ गोवा के दौरे पर थी।
फोगाट ने वर्ष 2019 में हरियाणा चुनाव में भाजपा के टिकट पर आदमपुर के विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। बिश्नोई हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए। फोगाट चुनाव के दौरान टिक टॉक पर अपने वीडियो के लिए भी काफी सुर्खियों में रही थीं।