Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Farhan akhtar tweet against CAA, IPS officer reaction - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood फरहान अख्तर ने CAA के खिलाफ मैदान में विरोध करने का किया ऐलान तो, IPS ने दी चेतावनी

फरहान अख्तर ने CAA के खिलाफ मैदान में विरोध करने का किया ऐलान तो, IPS ने दी चेतावनी

0
फरहान अख्तर ने CAA के खिलाफ मैदान में विरोध करने का किया ऐलान तो, IPS ने दी चेतावनी
farhan akhtar tweet against CAA, IPS officer reaction
farhan akhtar tweet against CAA, IPS officer reaction

मुंबई। नागरिकता संशोधन एक्ट (Citizenship Amendment Act -CAA/CAB) का पूरे देश में जगह-जगह विरोध किया जा रहा है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा विरोध असम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और तमिलनाडु में देखा जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अब तक तो नेता ही मैदान पर उतर रहे थे, लेकिन अब बॉलीवुड स्टार्स भी इसके खिलाफ आ गए है। जी हाँ, बॉलीवुड के जाने माने एक्टर फरहान अख्तर CAA के खिलाफ आवाज उठाई है।

फरहान अख्तर ने सभी प्रदर्शकारियों से अगस्त क्रांति मैदान में इकट्ठा होने के लिए कहा है। फरहान ने ट्वीट करते हुए लिखा, यहां, आपको ये जानने की जरूरत है कि ये प्रोटेस्ट बहुत जरूरी है। 19 तारीख को आपसे अगस्त क्रांति मैदान, मुंबई में ही मिलेंगे। सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट करने का समय अब खत्म हो गया है। इसके बाद सोशल मीडिया ट्वीट की बाढ़ आ गई।

यही नहीं जब मुंबई पुलिस को फरहान के विरोध प्रदर्शन के बारे में पता चला तो उन्हें चेतावनी दे दी गई। वरिष्ठ IPS अधिकारी संदीप मित्तल ने कार्रवाई करने की मांग की है। संदीप मित्तल ने कहा कि फरहान ने कानून का उल्लंघन किया है। एक वीडियो शेयर करते हुए मित्तल ने ट्वीट पर लिखा, आपको ये भी पता होना चाहिए कि आपने कानून का उल्लंघन किया। आपके ट्वीट से पता चलता है कि ये सब आपने अनजाने में नहीं किया है। मुंबई पुलिस और एनआई आप सुन रहे हैं। कृप्या राष्ट्र के बारे में सोचिए जिसने आपको जीवन में सबकुछ दिया है, कानून को समझिए।’ बता दें यह वीडियो IPC की धारा 121 को समझाने के लिए शेयर किया है।