
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कंन्धई क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुराचार करने वाले दरिंदे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कंन्धई इलाके में भौसिया निवासी संतोष गुप्ता पर आरोप है कि उसने आज सुबह अपनी 12 वर्षीय बेटी को दवा के नाम पर नींद को गोलियां खिला दी थी। बाद में उसके साथ दुराचार किया। घटना करते देख पड़ोसियों ने दरिंदे को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर कंन्धई पुलिस ने दुराचारी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 376,323,506 एवं पाक्सो एक्टि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पत्नी का निधन हो चुका है और उसके चार बच्चे हैं।