Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Fatima sana Shaikh to work with Shah Rukh Khan in salute-शाहरुख खान के साथ काम करेगी फातिमा शेख - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood शाहरुख खान के साथ काम करेगी फातिमा शेख

शाहरुख खान के साथ काम करेगी फातिमा शेख

0
शाहरुख खान के साथ काम करेगी फातिमा शेख
Fatima sana Shaikh to work with Shah Rukh Khan in salute
Fatima sana Shaikh to work with Shah Rukh Khan in salute
Fatima sana Shaikh to work with Shah Rukh Khan in salute

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा शेख किंग खान शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आ सकती है। फातिमा शेख ने आमिर खान के साथ दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी फिल्मों में काम किया है।

चर्चा है कि आमिर के बाद वह शाहरूख के साथ काम करती नजर आ सकती है। उन्हें अनुराग बसु की आने वाली फिल्म ‘सैल्यूट’ में साइन किया जा सकता है। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं।

मेकर्स अभी भी इस फिल्म के लिए लीड हीरोइन की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी भी ‘सैल्यूट’ के लिए फातिमा का नाम फाइनल नहीं है, लेकिन मेकर्स फातिमा की अब तक की परफॉर्मेंसेस को देखकर काफी प्रभावित हैं और इसीलिए फातिमा के शाहरुख के ऑपोज़िट साइन किए जाने के ज़्यादा चांस बन रहे हैं।

फातिमा खुद भी शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। एक साक्षात्कार में फातिमा ने कहा था कि फिल्म जगत में अगर वह किसी अभिनेता के भी आस-पास होने से नर्वस होती हैं, तो वह शाहरुख खान हैं। बावजूद इसके फातिमा शाहरुख के साथ काम करने को बेताब हैं।

‘सैल्यूट’ की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। राकेश शर्मा पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे जिन्होंने साल 1984 में अंतरिक्ष में कदम रखा था। राकेश शर्मा को इसके लिए अशोक चक्र से भी सम्मानित किया गया था।