Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 1 in history : What happened on 1 february in Indian and world history-फरवरी 1 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 1 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 1 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 1 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 01 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1793 – फ्रांस ने ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड पर हमले की घोषणा की।
1797 – लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
1814 – फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत।
1835 – मॉरीशस में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।
1881 – दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना।
1884 – डाक बीमा योजना की शुरूआत हुई।
1908 – पुर्तगाल राजा कार्लोस (प्रथम) और उनके बेटे राजकुमार लुइस फिलीप की लिस्बन में हत्या।
1924 – ब्रिटेन और पूर्व सोवियत संघ ने एक-दूसरे को मान्यता दी।
1953 – नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत। अकेले नीदरलैंड में 1836 लोग मारे गए।
1964 – यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया का गठन।
1972 – भारतीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण का गठन।
1977 – भारतीय नौसेना तटरक्षक बल का गठन।
1979 – ईरानी नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी निर्वासन के 15 साल के बाद तेहरान वापस आए।
1991 – अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
2002 – अमरीकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
2003 – अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त कल्पना चावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2004 – सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।
2012 – मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भड़के दंगे में 74 लोग मारे गए।