Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 13 in history : What happened on 13 February in Indian and World History-फरवरी 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 13 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1575 – फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
1668 – लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।
1693 – अमरीका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
1713 – मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या।
1788 – गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग पर ब्रिटेन की निचली सदन में भारत में अत्याचार के मामले में मुकदमा चला लेकिन बरी किए गए।
1795 – अमरीका में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुली।
1856 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।
1879 – स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू का जन्म हुआ।
1920 – स्विटजरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1931 – नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
1941 – जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945 – सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गए।
1966 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1968 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑल इण्डिया जन संघ के अध्यक्ष चुने गए।
1974 – असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
1984 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1990 – अमरीका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
1991 – अमरीका ने इराक पर बम बरसाए जिसमें 334 लोग मारे गए।
2001 – मध्य अमरीकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।
2010 – महाराष्ट्र के पुणे में बम धमाके में 17 लोगों की मौत और 60 घायल हुए।