Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 17 in history : What happened on 17 February in Indian and World History-फरवरी 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
Indian independence activist vasudev balwant phadke
Indian independence activist vasudev balwant phadke
Indian independence activist vasudev balwant phadke

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 17 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
1370 – रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।
1670 – छत्रपति शिवाजी ने मुगलों से सिंह गढ़ किला जीता।
1698 – औरंगजेब ने आठ साल की घेराबंदी के बाद जिंजी के किले पर कब्जा किया।
1813 – फ्रांस ने प्रसिया के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
1878 – सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
1882 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
1883 – महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फडके का अदन की जेल में निधन हुआ।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमरीकी सैनिकाें ने जीत हासिल की।
1947 – सोवियत संघ में ‘वायस आफ अमरीका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
1962 – जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत हो गयी।
1964 – अमरीकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
1972 – ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
1976 – मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
1979 – चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया।
1983 – नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।
1988 – स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का निधन हुआ।
2007 – अमरीका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाए जाने की घोषणा की।
2008 – कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
2014 – सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
2016 – तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत।