Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 18 in history : What happened on 18 February in Indian and World History-फरवरी 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 18 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
1486 – बंगाल के आध्यात्मिक गुरु एवं कवि चैतन्य देव का जन्म हुआ।
1614 – मुगल शासक जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
1836 – महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस का जन्म हुआ।
1905 – श्यामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
1911 – विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ ,एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई। दस किलोमीटर की इस उड़ान में 6500 पत्र नैनी ले जाए गए।
1925 – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म।
1926 – भारतीय अभिनेत्री नलिनी जयवंत का जन्म।
1930- लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौंवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टाॅमबामग ने की। बाद में प्लूटो से ग्रह का दर्जा वापस ले लिया।
1946 – मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1965 – अफ्रीकी देश गांबिया को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
1971 – भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1979 – अमरीका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1979 – सहारा रेगिस्तान में पहली और अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
2001 – एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
2007 – दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।
2014 – यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई।