Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 19 in history : What happened on 19 February in Indian and World History-फरवरी 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

gopal krishna gokhale

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 19 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
1389 – सुल्तान गियासुद्दीन तुगलक द्वितीय की दिल्ली में हत्या कर दी गई।
1630 – मराठा शासक छत्रपति शिवाजी का जुन्नेर में जन्म हुआ।
1891 – अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।
1895 – हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।
1915 – स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।
1963 – सोवियत संघ ने अमरीकी राष्ट्रपति कैनेडी को क्यूबा से अपने कई हजारों सैनिक हटाने जाने की सूचना दी।
1978 – बंगला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन हुआ।
1986 – भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुई।
1986 – उर्दू के प्रख्यात साहित्यकार, इतिहासकार और अध्ययनकर्ता मौलाना एजाज़ुल हक़ क़ुद्दूसी का निधन ।
1993 – हैतो के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज डूबा।
1999 – डेनमार्क के वैज्ञानिक डाक्टर लेन वेस्टगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
2000 – तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
2001 – ब्राजील की जेलों में दंगे, आठ मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया।
2003 – संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
2004 – कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज़्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।
2006 – पाकिस्तान ने हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
2007 – समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट के बाद लगी आग में 68 यात्री मारे गए।