Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 2 in history : What happened on 2 February in Indian and World History-फरवरी 2 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 2 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 2 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 2 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 02 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1556 – चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब 8,30,000 लोगों की मौत।
1626 – चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।
1788 – देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।
1814 – कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना।
1862 – शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
1878 – यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1889 – प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म।
1915 – प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार खुशवंत सिंह का जन्म।
1939 – हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।
1952 – मद्रास में भारतीय क्रिकेट टीम को पहली टेस्ट जीत मिली।
1953 – अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन।
1982 – सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।
1990 – अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।
1992 – अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
1997 – चीन तथा अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।
2004 – टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर बने रहने का रिकार्ड बनाया।
2007 – आईपीसीसी ने ग्लोबल वार्मिग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।