Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 26 in history : What happened on 26 February in Indian and World History-फरवरी 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 26 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1832- पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
1857- पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ।
1858- असम के शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी पर चढ़ाया गया।
1863- अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमरीकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1925- तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू हुआ।
1936- जापान में सेना ने तख्तापलट किया।
1966- स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामाेदर सावरकर का निधन हुआ।
1972- तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
1975- देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
1993- अमरीका के न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गये और 100 से ज्यादा घायल हो गए।
1994- उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत हो गया।
1995- कॉपीराइट मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमरीका एवं चीन के मध्य समझौता हुआ।
1999- पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001- आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
2001- क्रिकेट के महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ।
2006- परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता हुआ।
2007- नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा की।
2008- भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
2011- अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने 19 साल बाद आपातकाल को समाप्त किया।