Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 27 in history : What happened on 27 February in Indian and World History-फरवरी 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
chandra shekhar Azad had killed himself on 27 February 1931
chandra shekhar Azad had killed himself on 27 February 1931

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1670 – लियोपोल्ड प्रथम के आदेश के बाद आ​स्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।
1921 – वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन आफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1931 – क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।
1932 – अमरीका में वर्जीनिया के बोसेवैन में एक कोयला खदान में विस्फोट से 38 लोगों की मौत हुई।
1951 – अमरीकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।
1956 – मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1956 – लोकसभा के पहले अध्यक्ष जीवी मावलंकर का निधन।
1965 – फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974 – अमरीकी साप्ताहिक पत्रिका ‘पीपुल’ की बिक्री शुरू।
1995 – उत्तरी इराक के जाखोे में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे गये।
2002 – गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन के एक डिब्बे में भीड़ ने आग लगा दी जिसमें 59 लोग मारे गए।
2004 – फिलीपीन्स में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उड़ा दिया जिसमें 116 लोग मारे गए।
2010 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का निधन।
2010 – भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।
2013 – पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई।