Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 3 in history : What happened on 3 February in Indian and World History-फरवरी 3 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 3 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 3 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 3 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 03 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1503 – भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में पुर्तग़ालों तथा उस्मानों (ऑटोमन साम्राज्य) के बीच लड़ाई हुई।
1760 – सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
1815 – विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड मेें खोला गया।
1816 – ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्म।
1916 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना।
1925 – भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
1934 – पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाली कंपनी को अब लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।
1942 – जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1945 – रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
1954 – इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
1970 – भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972 – जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1988 – पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
1999 – विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ़) की 29वीं वार्षिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन।
2000- प्रसिद्ध तबलावादक उस्‍ताद कुरैशी अल्‍लारक्‍खा खान का निधन।
2003 – भारत ने उज्बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2005 – भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमरीकी प्रतिनिधि सभा में लाए गए विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
2006 – मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
2007 – इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत।
2008 – गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
2008- ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी को 11 खरब घन फुट गैस का भंडार मिला।
2016- प्रसिद्ध राजनेता एवं मध्यप्रदेश के 23वें राज्यपाल बलराम जाखड़ का निधन।