Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 5 in history : What happened on 5 February in Indian and World History-फरवरी 5 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 5 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 5 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 5 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 05 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1630- सिखों के सातवें गुरु हर राय का पंजाब के कीरतपुर में जन्म ।
1679- जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1783- इटली के कालाब्रिया में आए भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गए।
1870- फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
1900- अमरीका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
1904- क्यूबा अमरीका के कब्जे से मुक्त हुआ।
1916- प्रसिद्व कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्मदिन।
1917- मेक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
1922- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
1924- रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
1931- मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
1961- ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1970- अमरीका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
2007- भारतीय मूल की सुनीता अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।