Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 6 in history : What happened on 6 February in Indian and World History-फरवरी 6 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 6 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 6 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 6 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

khan abdul ghaffar khan

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 06 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1715 – स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
1716 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
1778 – ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का एलान किया।
1778 – फ्रांस ने अमरीका को मान्यता प्रदान की।
1788 – मैसाचुसेट्स अमरीका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
1819 – सर थॉमस स्टैमफर्ड रैफेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1833 – ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
1869 – यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।
1890 – भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म।
1891 – उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।
1899 – स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।
1911 – अमरीका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
1918 – तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
1922 – कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1951 – अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952 – ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
1959 – अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
1968 – फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवां शीतकालीन आेलंपिक खेल शुरु।
1985 – ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
1987 – जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
1989 – पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
1991 – विद्रोहियों की हिंसा में 47 व्यक्तियों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की।
1993 – टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।
1997 – इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
1999 – देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
2000 – विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
2001 – वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।
2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
2003 – अमरीकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
2005 – जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
2007 – अमरीका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।
2008 – देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए उद्योगपति एमपी जिंदल उद्योग रत्न से सम्मानित।
2009 – भारत ने नेपाल से सटी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी।
2009 – किरण कार्णिक सत्यम कम्प्यूटर्स सर्विसेज के नए अध्यक्ष बने।