Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Female body found at Ajmer Rajasthan hotel - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर | होटल में हत्या कर महिला का शव छोड़ रफू-चक्कर हुए कातिल

अजमेर | होटल में हत्या कर महिला का शव छोड़ रफू-चक्कर हुए कातिल

0
अजमेर | होटल में हत्या कर महिला का शव छोड़ रफू-चक्कर हुए कातिल
After kidnapping girlfriend, she reached home after taking her dead body
Female body found at Ajmer Rajasthan hotel
Female body found at Ajmer Rajasthan hotel

अजमेर | राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में एक होटल में आज एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है।
जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रीप ने बताया कि होटल में कल रात एक महिला और पुरूष आकर ठहरे थे। आज सुबह पुरुष ने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन से दोनों की आई डी मिल गई है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान शाहिस्ता तथा पुरुष का नाम रफीक के रूप में हुई है। दोनों ही मध्यप्रदेश के रहने वाले है और रात में ही आकर होटल में ठहरे थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि पुलिस हत्यारे को जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी।