Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में महिला यात्री से रेप - Sabguru News
होम Breaking लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में महिला यात्री से रेप

लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में महिला यात्री से रेप

0
लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में महिला यात्री से रेप

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस में महिला यात्री के साथ बस के क्लीनर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीशचन्द्र ने शनिवार को यहां बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही एक बस की महिला यात्री ने शुक्रवार रात मांट टोल प्लाजा के पास बस के पहुंचने पर डायल 112 पर अपने साथ किए गए गलत काम की सूचना दी। महिला ने कहा कि चलती बस में क्लीनर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आनन फानन में आकर बस को रूकवाकर महिला और क्लीनर को उससे उतार लिया। पूरी जानकारी के बाद निजी बस को दिल्ली रवाना कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है तथा उसे पुलिस कस्टडी में उसके निवास रोहिणी दिल्ली भेज दिया गया है। क्लीनर रवि पुत्र राजकुमार गुप्ता, निवासी ग्राम बर्रा, जिला बहराइच से पूछतांछ के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिसार में फुफेरे भाई ने किया नाबालिग बहन से रेप, 8 माह की प्रेगनेंट