Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो सगी बहनों सहित 4 बालिकाएं जिंदा जलीं - Sabguru News
होम Breaking गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो सगी बहनों सहित 4 बालिकाएं जिंदा जलीं

गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो सगी बहनों सहित 4 बालिकाएं जिंदा जलीं

0
गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो सगी बहनों सहित 4 बालिकाएं जिंदा जलीं

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जनपद में हिमाचल प्रदेश से सटे त्यूनी कस्बे में गुरुवार को एक मकान में भीषण आग में मृत दो सगी बहनों सहित चार बच्चियां जल गई, जिनमें से दो के शव अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं। आशंका है कि ये दोनों शव आग में पूरी तरह राख हो गए। राहत एवं बचाव दल 15 घंटे बाद शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देहरादून की जिलाधिकारी (डीएम) सोनिका और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दलीप सिंह कुंवर ने आज घटनास्थल के निरीक्षण के बाद बताया कि तहसील मुख्यालय त्यूनी के मुख्य बाजार में गुरुवार 6 अप्रैल को शाम लगभग 4 बजे आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 4 बच्चों की मृत्यु हुई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में ग्राम पराला धारागढ़ी, तहसील त्यूनी, देहरादून निवासी विकेश कुमार की दो जुड़वां बच्चियां अधिरा और सीजल (2 वर्ष 6 माह) समृद्धि (9 वर्ष) पुत्री जयलालनिवासी विकराड़, तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश, सोनम (9) पुत्री त्रिलोक निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून शामिल हैं।

दोनों अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी, फायर सर्विस, त्यूनी उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश की टीमों के अलावा, एसडीआरएफ टीम, मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों और निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया जा रहा है।

खबर लिखे जाने तक मात्र दो शव बरामद हुए हैं, जो बुरी तरह जल चुके थे। अभी अन्य दो की तलाश जारी है। आशंका है कि यह शव पूरी तरह राख हो गए हैं।

धामी ने आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद में थाना त्यूणी क्षेत्रान्तर्गत और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित एक चार मंजिला मकान में गुरुवार शाम आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया।

धामी ने देर रात ट्वीट कर हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज चकराता स्थित त्यूणी पुल के पास एक चार मंजिला मकान में आग लगने से वहां कुछ लोगों के फंसे होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं वहां रह रहे परिवारों की कुशलता की कामना करता हूँ। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। उन्होंने अधिकारियों को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए।